काशी -तमिल संगमम
मोदी जी ने अपनी एक रैली में रेवड़ी कल्चर की बात फिर पूरे देश में चर्चा हुई छनकर शब्द आया फ्रीवाइब्स।इसके बाद क्या-क्या हुआ आप को पता है हालांकि राजनीति में इसका सफल प्रयोग व इसके लाभ को भुनाने की कोशिश कहाँ हुई ?तमिलनाडु में इसे कारगर बनाया जयललिता ने।उन्होंने अपने घोषणा -पत्र में वायदा किया की सरकार बनने के बाद सबको कलर टेलीविजन मिलेगा।उस समय कलर टेलीविजन बड़ी बात हुआ करती थी।अब तो उसी का छोटा रूप स्मार्टफोन सरकारें धड़-धड़ बाँट रहीं,इसके साथ ढ़ेर सारे उपक्रम और चालू हैं।चूँकि अगले साल के बाद चुनाव है तो सब पार्टियां अपनी -अपनी रणनीति साध रहीं हैं।कोई बिहार से दिल्ली जा रहा है, कोई मुंबई से बिहार कोई तेलंगाना व बंगाल एक कर रहा है, कोई जनस्वराज में व्यस्त है व कोई भारत जोड़ने में या गुटबाजी के मसले को हल करने में इस प्रदेश से उस प्रदेश मार्च कर रहें है? एक प्रदेश और उसकी नगरी राजनीति का केंद्र बिंदु बनी है काशी जहाँ आजकल काशी-तमिल संगमम हो रहा है। काशी -तमिल संगमम् में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार विद्वानों का मानना है की राजनीति के समीकरण मे...