अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है
लंका से अस्सी जाने में जितना समय व खर्चा होता है न!उसी आराम समय व खर्चे में आदमी अंतरिक्ष व धरती एक करेगा।
ऐसा आने वाले कुछेक दशक में भारत में भी होने लगेगा ऐसा विद् जनों का कहना है!हाल ही में एक प्राइवेट कम्पनी स्काईरुट ने इसरो के साथ मिलकर विक्रम एस लॉन्च भी
![]() |
| विक्रम एस |
किया है।जो भारत में इस तरह का पहला प्रयोग रहा है ,इससे पहले अमेजान व स्पेसएक्स ने बड़े उद्योगपतियों को अंतरिक्ष की सैर करा दी है।भारत में इस तरह के प्रयोग के सफल होने व अंतरिक्ष में ऊपर से भारत को देखना अद्भुत होगा।क्योंकि यहाँ आदमी सिर्फ़ जीके का प्रश्न रटता रहा है अंतरिक्ष में
जाने वाले पहले भारतीय का क्या नाम था -राकेश शर्मा
जीके से आगे बढ़ा तब पता चला इन्दिरा जी ने राकेश शर्मा
से प्रश्न पूछ लिया था:ऊपर से भारत कैसे दिखता है
राकेश शर्मा :सारे जहाँ से अच्छा !
समय के साथ परिप्रेक्ष्य बदल जाते है ,अब कोई दूसरा अंतरिक्ष जाएगा उससे ये प्रश्न पूछे तो क्या वो इतना मौलिक उत्तर दे पाएगा?

Comments
Post a Comment