चेस खिलाड़ी Praggnanandhaa
प्रेमचन्द की कहानी है शतरंज के खिलाड़ी जो अवध के अवसान पर केंद्रित है।इसी अवध में मेरे चेस के ट्रेनर राजन पांडे जी ने चेस की बेसिक ओपनिंग E4 सिखाया था। राज शमानी को Praggnanandhaa ने उनके पॉडकास्ट प यही खेल सिखाया।साथ ही साथ अपने चेस जर्नी के बारे में भी बातें कही।शमानी के इन्सिक्योर के प्रश्न पर Praggnanandhaa ने कहा कि वो इन्सिक्योर महसूस कर रहे थे जब उनके जेनरेशन के लोग सफलता अर्जित कर रहे थे लेकिन अब वो ऐसा महसूस नहीं करते।अब वो उनसे इंस्पायर होते हैं।यही नहीं मैग्नस कार्लसन को रात के दो बजे हराने से लेकर चेस की साइकोलॉजी,चेस की ऑडियंस बूम में सागर शाह व समय रैना ने बड़ा काम किया।लेकिन समय को एक जोक के लिए समय से पीछे धकेल दिया गया।पर इस पॉडकास्ट की जो रिल कटेगी वोPraggnanandhaa विभूति वाले जवाब पर कि we come from ashesh and go back to ashesh.