बहुपति प्रथा जो सोशल मीडिया पर छाई
हिमाचल प्रदेश आज कल सुर्ख़ियों में है।कभी बाढ़ की त्रासदी से कभी उस त्रासदी पर कंगना के बयान से।लेकिन अभी जिस कारण हिमाचल सुर्खियों में है।उसका कारण एक शादी है।हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक महिला से दो भाइयों ने शादी की है।शादी में बकायदा 4000 मेहमान भी शरीक हुए हैं।शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई और लोगों के बीच में बहुपति प्रथा को लेकर चर्चा भी चली।खैर प्रदीप नेगी व कपिल नेगी नाम के इन भाइयों की एक तरफ तारीफ है तो दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह भी कि आधुनिक समाज में इस तरह की शादी के क्या मायने है?इंटरनेट पर इसी सवाल को लेकर ही बहस है।वहीं दूसरी तरफ जिस समुदाय से ये दोनों भाई आते हैं वहां इस तरह की प्रथा ही रही है। इसी सप्ताह प्रो. कृष्णनाथ का यात्रा वृतांत स्पीति में बारिश पढ़ रहा था।उसमें भी एक प्रसंग में ऐसी प्रथा का वर्णन आता है वो लिखते है " लाहुली बड़े लड़वय्या होते हैं। प्रायः हर परिवार में से एक पलटन में जाता है।बड़े भाई का विवाह होता है।द्रौपदी वाद यहां चलता है।एक ही स्त्री सब भाइयों की पत्नी होती है।कहते हैं इसमें कलह नहीं ह...