Posts

तरक्की के लिए ,बच्चों की नीति में परिवर्तन

  तीन बच्चों की नीति से जनसंख्या में क्या उछाल होगा? __________________________________ बीते सोमवार को चीन से एक बड़ी ख़बर आई .चीन ने दो बच्चे पैदा (2016)करने की जगह दम्पति तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे .चीन की ये घोषणा उस समय आई है जब जनगणना के आकड़ों में बच्चों की जन्म दर में कमी दर्ज की गयी है .जहां 2020 में 1.2 करोड़ बच्चे पैदा हुए जबकि 2019 में 1.465 करोड़ बच्चे पैदा हुए .दो सालों के आकड़ों में 18 फीसद का अंतर है .नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार जन्म दर जहां 2.1 होनी चाहिए जबकि मौजूदा दर 1.3है .पिछले दस सालों में आबादी दर बढ़ने की औसत सालाना दर 0.53 फीसदी रही है .चीन में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है जबकि बच्चे पैदा होने की दर धीमी है .चीन के पड़ोसी देश भारत के पास कुल जनसंख्या का लगभग 35 प्रतिशत युवा है . बच्चों की जन्मदर में कमी कोई एकाएक नहीं आई उसकी शुरुआत 1979 में वन चाइल्ड पॉलिस से शुरू होती है जब चीन देंग के शासन में आर्थिक तरक्की के लिए ढ़ेर सारे नियंत्रण कसना शुरू किया .लेकिन इसके पहले चीन में दो बड़ी घटनाएं हुई थी द ग्रेट लीप फारवर्ड (1958) व कल्चर रेवलूशन (1961) .लेकिन ये ...

ग़ालिब के किस्से

Image
हल्की सी धूप खिली थी ,चाँदनी चौक मेट्रों स्टेशन के उजले अंधरे से बाहर निकल आया था । स्टेशन के बाहर एक बेतरतीब भीड़ थी  ।मुग़ल काल के  किला को जाने वाली बेतरतीब भीड़ ।पर हमारी मंजिल कहीं और थी ।रफ़ी साहब ने गाया भी है  "जिस गली में तेरा घर न हो बालमा उस गली से हमे तो गुज़रना नहीं।" गली थी कासिम जान की ,गली थी बल्लीमारन  की ।जहाँ तंग गलियों में एक हवेली है  मिर्जा नौशा की ।जहाँ किस्से गढ़े जाते थे ,मयकदे की और तंगहाली की जिसे यूँ भी समझा जा सकता है "हम-पेशा ओ हम-मशरब ओ हमराज़ है मेरा  'ग़ालिब' को बुरा क्यूँ कहो अच्छा मिरे आगे।" आज इन्हीं मिर्जा नौशा का यौम -ए-विलादत (जन्मदिन)है ।उनके यौम -ए- विलादत पर उनके कुछ किस्से । तस्वीर -ट्विटर से एक तरफ मुग़लिया सल्तनत अपने पतन पर खड़ी थी वहीं बर्तानिया हुकूमत का उदय हो रहा था ।1806 में ग़ालिब आगरा छोड़ दिल्ली आये की गुज़ारा बसर हो सकें ।क्योंकि 13 साल की उम्र में उनकी शादी 11 साल की 'उमराव बेगम 'से हो चुका था ।आज की भाषा में इसे 'माइग्रेशन 'कहा जा सकता है या ग़ालिब की भाषा में कहे तो   "है अब इस माअ़मूरा में, ...

इजराइल की राजनीति

  एक दशक की सत्ता एक वोट से गयी  ________________________________________ साल 1999 का था भारत कारगिल युद्ध जीत चुका था लेकिन भारतीय राजनीति में 13 दिनों तक चलने वाली सरकार गिर गयी थी. वो बहुमत के जादुई आंकड़े से 1 वोट पीछे रह गयी.इसी तरह की राजनीति इसराइल में हुई है.जहां 11 दिनों तक रॉकेटों का शोर था किंतु राजनीति शांत थी अब  इसराइल की सत्ता में एक दशक तक सत्ता पर काबिज रहें नेतन्याहू जो जादूगर या पॉलिटिकल सर्वाइवर के तौर जाने जाते थे उन्हें भी 59 के मुकाबले 60 वोट से अपनी प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी है .बीती रात नेफ्ताटली बेनेट ने अपने आठ सहयोगी गठबंधन पार्टियों की मदद से बहुमत हासिल करने के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली .      नेफ्ताटली बेनेट(यामिना पार्टी ) की खुद की पार्टी के पास भले ही 6 सांसद रहें हो लेकिन वो प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे थे क्योंकि उनके बिना बहुमत का आकड़ा किसी के पास नहीं था .वो 2023 तक प्रधानमंत्री रहेंगे इसके बाद उनके सहयोगी जो मशहूर टीवी एंकर याहिर लिपिड(सेंट्रिस्ट पार्टी ) अगले दो साल तक प्रधानमंत्...

बिहार के बहार की पड़ताल है 'रुकतापुर'

Image
  1865 में भी एडिसन आरनल्ड ने लिखा था:रेलवे भारत के लिए वह कार्य कर देगी जो बड़े -बड़े वंशों ने पहले कभी नहीं किया-जो अकबर अपनी दयाशीलता अथवा टीपू अपनी उग्रता द्वारा नहीं कर सके,वे भारत को एक राष्ट्र नहीं बना सके । तकरीबन दौ साल बाद पत्रकार लेखक इसी जोड़ने वाली ट्रेन से बिहार यात्रा पर निकलते है ।रेलवे ने जोड़ा तो है एक जिला मुख्यालय को जिला मुख्यालय से न जोड़कर बड़े बड़े महानगरों को ।सीधी ट्रेन पटना के लिए नहीं है लेकिन दिल्ली ,बम्बई और कोलकाता के लिए अनेकों ट्रेन है । इसी ट्रेन पर सवार होकर जनता अपनी बेकारी ,निराशा और अँधेरे में भविष्य को रेल के धुएँ की तरह पीछे छोड़कर पलायन कर रही है जिसकी ताकीद ट्रेनों के नाम भी करते हैं।श्रमजीवी एक्प्रेस ,जनसेवा एक्सप्रेस ,जनसाधारण एक्सप्रेस।कहने वाले ये भी कह सकते है"लागल झुलनिया के धाक्का बलम कलकत्ता पहुंच गये...  रुकतापुर -पुष्यमित्र लेकिन यहाँ ट्रेन मुक्तापुर में रुके चाहे न रुके रुकतापुर में जरूर रुक जाती है।बुलेट के जमाने में ट्रेन किसी भरपेट खाये हुए आदमी की तरह चलती है ।ट्रेन को जहाँ नहीं रुकना  होता है वहाँ भी चैन पुलिंग कर रोक दिया...