हाथ को आया मुंह को न लगा
भारत व इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लार्ड्स में था,जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाएं।वहीं इसके जवाब में भारत ने केएल राहुल के शतक,ऋषभ पंत व जडेजा के अर्धशतकों की मदद से 387 रन बनाने में सफल रही लेकिन बढ़त लेने में असफल रही।जबकि एक समय लग रहा था कि भारत बढ़त लेकर मैच में आगे निकल जायेगा पर ऐसा हो न सका।जब तीसरे दिन के आखिरी सेशन में सिर्फ 6 मिनट का खेल होना था तब इंग्लैंड के ओपनर और भारतीय कप्तान के बीच बहस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही।खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की और सुंदर ने अपने करियर का उत्कृष्ट स्पेल डाला जिससे इंग्लैंड की पूरी टीम 193 रन पर आल आउट हो गई।चौथे दिन के आखिरी सत्र में भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर थी और चार साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे आर्चर के हाथ में गेंद।आर्चर ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम की उम्मीदों को पहले ही ओवर में झटका दिया जब एक शॉर्ट पिच गेंद पर तेजस्वी अपना विकेट खो बैठे।इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने सधी गेंदबाजी की और भारत के बल्लेबाज डिफेंसिव क्रिकेट खेलते रहे जिससे चौथे दिन के खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 58/4था।पांचवें दिन का खेल जिससे रोमांचक हो गया। इंग्लैंड ने शुरुआत फिर से एक बार आर्चर से की और आर्चर ने इंग्लैंड के सबसे बड़े संकट ऋषभ पंत को एक खूबसूरत गेंद पर बोल्ड कर दिया।इसके बाद स्टोक्स ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और भारत के टेक्निकली सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल को LBW आउट कर दिया।वहीं अगले ओवर में आर्चर ने एक बेहतरीन कैच के साथ सुंदर को शून्य पर वापस भेजा।भारत संकट में आ गया उसका स्कोर 82/7 हो गया।जीत जो करीब दिख रही थी
दूर नजर आने लगी.....
इसके बाद रेड्डी ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ना शुरू किया ।दोनों ने पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और एक साझेदारी भी बनाई थी।पारी आगे बढ़ रही थी, स्टोक्स बिना थके एक के बाद एक ओवर डाल रहे थे और अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे कि रेड्डी को आउट कर दे लेकिन
रेड्डी ने रन तो उस गति से नहीं बनाए पर विकेट भी नहीं दिया।पर लंच के आखिरी गेंद पर रेड्डी को वोक्स ने चलता किया।भारत पुनः संकट में था, लंच के बाद भारत की हार नजर आने लगी थी लेकिन बुमराह ने 54 गेंद खेलकर और जडेजा के साथ मिलकर भारत को स्कोर के करीब ला दिया।लेकिन एक बार फिर स्टोक्स ने शार्ट पिच गेंद से बुमराह को चलता किया।
जब जब भारत जीत की तरफ बढ़ रहा था , स्टोक्स अपनी भूमिका से भारत को लक्ष्य से दूर कर रहे थे ।उन्हें ऐसे मौके पसंद है जब कोई आशा न हो वहां से मैच जीत जाने की।अतीत में उन्होंने कई दफा ये कारनामा कर चुके है।यहां भी उन्होंने वही कोशिश की ,एक लम्बा स्पेल डाला और शार्ट लेग पर फील्डिंग की और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते रहे।भारत को अभी भी जीत के लिए एक लम्बा रास्ता तय करना था और इंग्लैंड को सिर्फ एक विकेट की तलाश थी।पर भारत के लिए
आशा की किरण वहां रविन्द्र जडेजा का होना था जिन्होंने इस सीरीज में लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा है और हर अर्धशतक
जरूरत के समय आया है। सिराज के साथ उन्होंने पारी आगे बढ़ाई और जीत की तरफ भारत को अग्रसर किया।इंग्लैंड ने पूरी कोशिश की सिराज को आउट करने की पर सिराज अडिग रहे बल्कि कुछ गेंद तो उनके शरीर पर भी लगी।उसके बावजूद सिराज ने अपना संयम बनाए रखा।इंग्लैंड ने अपने स्पिनर शोएब बशीर को मैदान पर जो अंगुलियों के चोट के चलते मैदान से तीन दिन तक बाहर रहे।शोएब बशीर ने दो ओवरों के बाद सिराज को आउट कर दिया।सिराज को विश्वास ही नहीं हुआ उन्होंने एक सॉलिड डिफेंस किया था ,गेंद बल्ले पर लगने के बाद विकेट से जा लगी...ये वैसा ही है जब 1999 में श्रीनाथ
सकलेन मुश्ताक की गेंद पर आउट हो गए थे।पर 14 जुलाई को इंग्लैंड ने फिर वही कारनामा कर दिखाया जो 6 साल पहले
विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था.....
इन सबके बीच टेस्ट क्रिकेट क्यों बेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट है?उसका
लोगों को भान हो गया ,एक अविस्मरणीय मैच रहा जिसका एंडिंग सीन भावुक कर गया ,जो हताशा व निराशा सिराज के
चेहरे पर थी जैसे हताशा में सिराज पिच नहीं छोड़ रहे थे।वैसे स्क्रीन से वो दृश्य भूले नहीं भूल रहा है।तब विनोद कुमार शुक्ल की कविता याद आती है
हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था
व्यक्ति को मैं नहीं जानता था
हताशा को जानता था
इसलिए मैं उस व्यक्ति के पास गया
मैंने हाथ बढ़ाया
मेरा हाथ पकड़कर वह खड़ा हुआ
मुझे वह नहीं जानता था
मेरे हाथ बढ़ाने को जानता था
हम दोनों साथ चले
दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे
साथ चलने को जानते थे।
![]() |
| विकेट गिरने के बाद सिराज क्रेडिट-sports360 |
![]() |
| सिराज को आउट करने के बाद शोएब बशीर के साथ सेलिब्रेशन क्रेडिट -X |
![]() |
| स्टोक्स 2019,2025 लार्ड्स में क्रेडिट ESPN |
![]() |
| तीसरे दिन खेल के आखिरी क्षणों में गिल व जैक की बहस क्रेडिट-sports360 |
![]() |
| सर जडेजा अपनी पारी के दौरान(62) |





Comments
Post a Comment