लाल क़िला, जमुना के जल में
![]() |
| जमुना का जल बढ़ने के बाद मंगी ब्रिज का दृश्य साभार-THE INDIAN EXPRESS |
अमीर ख़ुसरो ने 'किरान-उस -सादौन में दिल्ली को हजरत-दिल्ली(प्रतिभाशाली दिल्ली)कहा है!इसी दिल्ली में एक बादशाह हुआ करता था लोग उसे 'रंगीला'कहते थे।रंगीला बादशाह अपनी रंग लीला ही में व्यस्त था कि करनाल में १७३८-३९में ईरान के बादशाह ने धावा बोल दिया।रंगीला बादशाह के होश फ़ाख्ता हो गए।किसी तरह मीर बख़्शी ने ५० लाख में मामला सुलह कराया पर मीरबख़्शी न बन पाये सआदत खाँ ने कहा दिल्ली पर आक्रमण करिये20 करोड़ मिलेंगे।सआदत खां दे न सका इसलिए आत्महत्या कर लिया।पर बादशाह को 20 करोड़ तो न पर लाल क़िले से तख़्त ए ताऊस व कोहिनूर हाथ लगा।
वहीं लाल क़िला जिसे बादशाह ने इसलिए बनवाया की आगरा में गर्मी हो रही थी।
या बादशाह को स्थापत्य में रूचि थी?जो भी हो १६३८ में काम प्रारम्भ हुआ १६४८में सम्पन्न,बादशाह ने लाहौरी दरवाज़े से क़िले में प्रवेश किया।
इस मौक़े पर क़िले में जश्न मना।क़िले के अंदर ठंडक थी,क़िले के अंदर नौबतखाना,नक्कार खाना ,हयात बख़्श बाग़,हम्माम,दीवाने-ए-आम,दीवाने -ए-ख़ास व रंगमहल था,नहर -ए-बहिश्त से फ़ौवारे निकलते थे,क़िले के बग़ल से यमुना बहती थी आदि।फ़िर एक रोज़ एक बादशाह के लाडले ने क़िले चारों ओर प्राचीर बनवा दी।उनको ख़त में पिता ने लिखा"दीवार बनवाकर मानो क़िले की दुल्हन पर नकाब डाल दिया हो।"यहाँ से फ़िर क़िले के दुर्दिन आये व उसकी नायाब चीज़ें संग्रहालय में बदल गए या जमींदोज़ हो गए।सोना -चाँदी लूट लिया गया व बाकी चीज़ें जो तहस-नहस हुई वो अलग ही है।आज़ादी से कुछ समय पहले एक बार क़िले से एका नारा गूंजा
"लाल क़िले से आई है आवाज़
सहगल ,ढिल्लों ,शाहनवाज़"
ये तो क़िले की एक यात्रा थी,क़िले को आज याद करना इसलिए हुआ क्योंकि जमुना का जल क़िले को छू रहा है।जिसे देख पुराने समय के बने रंगचित्र लोगों को याद हो आये कि क़िले के बग़ल से यमुना बहती थी।
लेकिन दिल्ली में इस तरह के हालात बने क्यों?पहली बात जो ध्यान में आती है वो अनुपम मिश्र की उन्होंने कहा"पानी की अपनी स्मृति होती है, आप उसे उसकी जगह से हटाएंगे तो वो लौट के आएगा ही।"वहीं दूसरी बात ये है कि कभी कन्नड़ कवि सर्वज्ञ ने पूछा था "जिसने घर बनाने के लिए तालाब को पाट दिया हो ,वो क्या बाढ़ से डर सकता है।"यही हक़ीक़त और फ़साना है बाकी नॉस्टैलॉजिया तो है ही।
![]() |
| साभार -THE INDIAN EXPRESS |



Comments
Post a Comment