विदेशी शब्दों को अपनी भाषा में लपेट लेना

हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार है रितेश मिश्रा 
अपने ट्विटर हैण्डल पर रोचक चीजें लिखते
रहते है,वहीं से आज एक नया शब्द व उसकी 
व्याख्या देखी।आप भी देखिये शब्दों का खेल

किलांट

ये शब्द ठेठ इलाहाबादी या अवधी के मुँह से सुन लेंगे आप.  अब ये शब्द आया कहाँ से ?
आजकल तो शादी ब्याह में शहर -देहात, हर जगह DJ की धूम है लेकिन हमारे बचपन में किलांट बजाने वाले ही हुआ करते थे. लोग कहते थे की मोहम्मद निसार , युसूफ का लड़का, गजब किलांट बजाता है।
इलाहाबादी बोलचाल में किलांट का अर्थ perfection हो गया ।

जैसे 
" गजब किलांट गाड़ी चलाय रहा है बे " 
असल में किलांट एक वाद्य है जिसका सही शब्द है clarinet जो फ्रेंच के शब्द clarinette से आया ।

जो बाद में शादी ब्याह में बजाने लगे 
अपभ्रंश होते होते  ये "किलांट"  हो गया
साभार-@riteshmishraht
 

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली दरबार

सादगी सार्वभौमिकता का सार है -गांधी

मदन काशी